एप्पल स्कूल में स्कूल में मनाया ग्रीन-डे, बच्चों ने मिलकर लगाए पेड़


अमृत सोलंकी

सांचौर। शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को ग्रीन डे का कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रीन डे कार्यक्रम में बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हरे फल, सब्जी आदि की वेशभूषा धारण करके कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चो के द्वारा विद्यालय में प्रधानाचार्य आशिमा परिहार तथा विद्यालय व्यवस्थापक अर्जुन पुरोहित की मौजूदंगी में पौधारोपण किया गया। स्कूल के बच्चों ने पौध लगाया और स्वयं द्वारा लगाए पौधे की देखरेख की शपथ ली। पौधारोपण के बाद पर्यावरण विषय पर आयोजित पोस्टर लेखन प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया। प्रधानाचार्य आशिमा परिहार ने हरे रंग की महत्ता के बारे में बताते हुए बताया कि हरा रंग पवित्रता, अच्छाई तथा प्रकाश का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण, पेड़ पौधों की सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए सावन की हरियाली की महत्ता के बारे में भी अवगत करवाया। बच्चों को पेड़ पौधों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, विषय पर बताया गया। छोटे-छोटे बच्चे पौधों की बनी पोशाक पहने हुए अति सुंदर लग रहे थे। विद्यालय व्यवस्थापक अर्जुन पुरोहित ने बच्चों को जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसे बड़ा करने का संकल्प कराया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी बच्चों को पौधों का महत्व बताया। बच्चों को बताया कि पेड़ पौधे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सहायक है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमें तथा अन्य जीव-जंतुओं के जीने में मदद करती है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!